प्रेस विज्ञप्ति
जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में आज दिनांक 29-9-26 को प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन की अध्यक्षता में 'सेवा संकल्प' अभियान के अंतर्गत मेडिकल कमेटी द्वारा छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर BRL पैथोलॉजी, ब्लड रिसर्च लेबोरेटरी के सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर में चिकित्सकों द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं के खून की जांच व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान छात्राओं की सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जाँच के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। चिकित्सकों ने छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार छात्राओं को आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ उपलब्ध कराना रहा।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सीमा जैन ने इस स्वास्थ्य जाँच शिविर को छात्राओं के हित में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि छात्राओं का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य उनकी शिक्षा और सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है। महाविद्यालय भविष्य में भी छात्राओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन मेडिकल समिति की संयोजिका डॉ. सोनाली सिंह ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में मेडिकल समिति के सदस्य डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. पूजा, और कु. यासमीन का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर प समस्त महाविद्यालय परिवार ने उपस्थित होकर छात्राओं का हौसला बढ़ाया।