Gallery

]

जैन कन्या पाठशाला की छात्राओं ने मां शाकंभरी एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में लहराया परचम, जीता गोल्ड मेडल और PhD उपाधि

विज्ञप्ति
जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज की चित्रकला विषय की छात्राओं ने मां शाकंभरी विश्वविद्यालय एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में अपने नाम किये रोशन। जैन कन्या पाठशाला पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर की छात्रा शिवानी सैनी ने दिनांक 21/7/26 को मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी में एम. ए. चित्रकला (सत्र 2026) विषय में प्रथम स्थान प्राप्त कर कुलपति स्वर्ण पदक जीता एवं आज दिनांक 22/7/26 को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में चित्रकला विषय में चित्रकला विभाग की दो छात्राओं, कुमारी अर्चना और निशा रानी ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन ने छात्राओं को उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने चित्रकला विभाग को भी साधुवाद दिया कि प्रतिवर्ष छात्राएं स्वर्ण पदक अर्जित करती हैं। चित्रकला विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर वन्दना वर्मा ने छात्राओं के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनको बधाई दी व आगे भी इसी तरह बढ़ते रहने की कामना की।