प्रेस विज्ञप्ति
जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में आज दिनांक 21-06- 2026 को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन जी की अध्यक्षता में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन किया गया। जिसकी थीम है"स्वस्थ आयु के लिए योग" ("Yoga for Healthy Ageing")आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित इस थीम का मुख्य उद्देश्य बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना है। जिसमें योगा आचार्य कु .स्वाति द्वारा छात्राओं को विभिन्न प्रकार के आसान , प्राणायाम व मेडिटेशन करवाए गए।जिससे वह केवल अधिक वर्षों तक जीवित ही ना रहे बल्कि वह स्वस्थ सक्रिय एवं आत्मनिर्भर और गरिमा पूर्ण जीवन जी सकें। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या प्रो.सीमा जैन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने वाला यह दिन अब दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य अभियानों में से एक बन चुका है। करोड़ों लोग इस अवसर पर योगाभ्यास करते हैं। साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक लाभों को अपनाने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग की डॉ. सोनाली सिंह ने किया ।इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।