Jain Kanya Pathshala (PG) College, Muzaffarnagar

Gallery

पुरातन छात्र संगठन की एक आवश्यक मीटिंग ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की गई।

आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में पुरातन छात्र संगठन की एक आवश्यक मीटिंग ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्राचार्य प्रोफेसर सीमा जैन जी की अध्यक्षता में आइक्यूएसी कक्ष में आयोजित की गई। संगठन सचिव डॉक्टर सविता वशिष्ठ ने सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का अभिनंदन किया तथागत 5 वर्षों की प्रगतिआख्या सबके सम्मुख प्रस्तुत करते हुए कहा किएसोसिएशनके द्वारा हर वर्ष रोजगार मेला, निधन छात्राओं के लिए फीस, यूनिफॉर्म, और पुस्तक प्रदान की जाती हैं। इसके साथ ही पुरातन छात्राओं द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं की कैरियर गाइडेंस भी दी जाती है।बैठक में एसोसिएशन के नवीनीकरण पर विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही वार्षिक पुरातन छात्र सम्मेलन मार्च के आखिरी सप्ताह में आयोजित किए जाने पर विचार किया गया। प्राचार्य जी ने एलुमनाई के सम्मुख प्रस्ताव रखा कि वह महाविद्यालय की दिव्यांग छात्राओं का दायित्व वहन करें। बैठक में अध्यक्षा प्रोफेसर सीमा जैन, उपाध्यक्षा श्रीमती गीता जिंदल, डॉक्टर वर्चसा सैनी कोषाध्यक्षा, डॉ पारूल जैन सह सचिव, सचिव डॉक्टर सविता वशिष्ठ, डॉ नीतू वशिष्ठ सदस्य, कुमारी अंजली शर्मा कुमारी ईननामा ज़ैदी कुमारी इल्मा जैनब कुमारी निधि सिंघवाल, कुमारी सिमरन आदि पुरातन छात्राएं बैठक में उपस्थिति रही बैठक में महाविद्यालय के सभी सम्मानित शिक्षकों का सहयोग रहा। अंत में एसोसिएशन सचिव डॉक्टर सविता वशिष्ठ ने सभी का आभार व्यक्त किया।