Gallery

]

शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा सात दिवसीय योगा की कार्यशाला का समापन

प्रेस विज्ञप्ति
जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में आज दिनांक 14-09-26 को प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन की अध्यक्षता में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा सात दिवसीय योग कार्यशाला का समापन योगाचार्य सोनम चौहान द्वारा संपन्न किया गया किया गया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगाभ्यासों में भाग लिया। योगाचार्य सोनम चौहान ने सात दिनों में सिखाई गई योग विधियों का पुनराभ्यास कराया तथा नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रोफेसर सीमा जैन ने कहा कि नियमित योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति और सकारात्मक सोच के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने प्रतिभागियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इसके साथ ही उत्कृष्ट सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सोनाली सिंह ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार ने उपस्थित होकर छात्राओं का हौसला बढ़ाया।