प्रेस विज्ञप्ति
जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में आज दिनांक 10-10-26 को प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन की अध्यक्षता में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से संबद्ध अंतरमहाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की खेल-कूद समिति एवं शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन और विश्वविद्यालय की पर्यवेक्षक प्रो. संतोष चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहा : पुरुष वर्ग — प्रथम स्थानः क्षितिज नेगी, दून कॉलेज सहारनपुर, द्वितीय स्थानः युवराज, एस. डी. कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर, तृतीय स्थान: पार्थ, एस. डी. कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर। महिला वर्ग-प्रथम स्थानः शगुन श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर, द्वितीय स्थानः रूही नवाज खान, श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर, तृतीय स्थानः वंशिका आर. के. (पीजी) कॉलेज शामली, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सीमा जैन ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग एवं नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सोनाली सिंह ने किया कार्यक्रम के सफल आयोजन में खेल-कूद समिति की सदस्य डॉ. स्वीटी जैन, डॉ. पूजा और डॉ. छाया का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार ने उपस्थित होकर छात्राओं का हौसला बढ़ाया।