Jain Kanya Pathshala (PG) College, Muzaffarnagar

Gallery

विकसित भारत' विषय पर छात्राओं ने प्रस्तुत किया नुक्कड़ नाटक

संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को जैन कन्या स्नाततकोत्तर
महाविद्यालय में अंग्रेजी एवं संस्कृत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा 'विकसित भारत' विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में देश के विकास के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करना था।

नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल जागरूकता तथा सामाजिक जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अपने संवाद, अभिनय और नारों के माध्यम से लोगों को देश के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

नुक्कड़ नाटक के दौरान विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि विकसित भारत का निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से संभव है। युवाओं को अपनी प्रतिभा और ज्ञान का सकारात्मक उपयोग करते हुए राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सीमा जैन, डॉ मनीषा अग्रवाल, डॉ सविता वशिष्ठ, डॉक्टर पारूल जैन , कुमारी अंजलि शर्मा , शिक्षकगण एवं छात्राओं ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्या ने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता, रचनात्मकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।

कार्यक्रम का समापन 'विकसित भारत – हमारा संकल्प, हमारी जिम्मेदारी' के सामूहिक संदेश के साथ हुआ।